“आप” सांसद राघव चढ्ढा का हुआ आँखों का बड़ा ऑपरेशन
अगर समय पर सर्जरी ना हुई होती तो अंधे हो सकते थे चढ्ढा
दिल्ली क्राउन ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली के राजनितिक गलियारों में आम चुनावों की गहमा-गहमी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता और राज्य-सभा सांसद राघव चढ्ढा की कमी दिखाई पड़ रही थी, और उनकी उनुपस्तिथि के अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। बस इतना पता था कि किसी ज़रूरी व निजी काम से चढ्ढा लंदन में हैं।
लेकिन ताज़ा जानकारी के अनुसार, लंदन में चढ्ढा की दोनों आँखों का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। अब भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ज्ञात सूत्रों के अनुसार, चढ्ढा की दोनों आँखों में एक ऐसी बीमारी लगी थी कि अगर ऑपरेशन में कोताही बरती गयी होती तो वह अंधे भी हो सकते थे।
आँखों में हुई सर्जरी इतनी बड़ी थी कि चढ्ढा ने इंग्लैंड में ही इलाज करवाना ठीक समझा।
“आप” विरोधी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ये भी कहते हुए सुना गया कि राघव चढ्ढा अन्य “आप” नेताओं की गिरफ्तारी को देखते हुए अपने आप को बचाने के चक्कर में लोगों भाग गए। भाजपा नेताओं ने मजाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि चढ्ढा ने दिल्ली में अपनी पार्टी द्वारा बनाये गए मोहल्ला क्लिनिक में अपना इलाज क्यों नहीं करवाया और उन्हें लंदन क्यों भागना पड़ा।
पिछले साल ही चढ्ढा का प्रेम-विवाह बॉलीवुड कि अदाकारा परिणीति चोपड़ा से संपन्न हुआ था। पेशे से चढ्ढा चार्टर्ड अकॉउंट हैं।