दिल्ली के द्वारका में झूठा गैंग-रेप केस दर्ज करवाने पर महिला गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका में झूठा गैंग-रेप केस दर्ज करवाने पर महिला गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका में झूठा गैंग-रेप केस दर्ज करवाने पर महिला गिरफ्तार

दो महीने पहले करवाया था झूठा केस दर्ज; पहले भी ऐसे मामले दर्ज करवा चुकी है महिला

नई दिल्ली, 29 अगस्त (दिल्ली क्राउन): दिल्ली के द्वारका-दक्षिण थाने के पुलिस-कर्मियों ने झूठा रेप केस दर्ज करवाने के जुर्म में एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार हुई महिला का नाम गुप्त रखा है।

पुलिस के अनुसार, महिला ऐसे दो अन्य झूठे मामले – हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के सीमापुरी में भी दर्ज करवा चुकी है।

द्वारका-दक्षिण थाने में महिला के खिलाफ दर्ज हुई FIR के अनुसार, 22 जून को इस महिला ने चार व्यक्तियों के खिलाफ एक गैंग-रेप का केस दर्ज करवाया था। पुलिस द्वारा की गई जांच में मालूम हुआ कि महिला की शिकायत में लिखे हुए गैंग-रेप के साक्ष्य, जैसे दिनांक, समय और जगह झूठे हैं।

यह भी मालूम हुआ कि महिला व चार कथित आरोपी व्यक्ति FIR में लिखे गए दिनांक, समय और जगह पर कभी गए ही नहीं थे। ये सब जानकारी हांसिल करने के लिए पुलिस ने पांचों के मोबाइल फ़ोन की CDR व लोकेशन इत्यादि की मदद ली थी।

“दिल्ली क्राउन” ने चारों आरोपियों का नाम गुप्त रखा है, चूँकि द्वारका पुलिस ने माना है कि उन पर महिला द्वारा “झूठा आरोप” मढ़ा गया था।

जांच पड़ताल के दौरान द्वारका जिले की पुलिस ने चारों आरोपियों को उठा कर पूछताछ भी की थी। पूछताछ के बाद पुलिस के शक की सुई  महिला की तरफ घूमी, और पता चला की उसने एक ऐसी ही FIR दिल्ली के सीमापुरी और हरियाणा के सोनीपत जिले में भी करवाई हुई है।

महिला के खिलाफ सारे सबूत इक्कट्ठा करने के बाद द्वारका पुलिस ने उसके खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया और उसे झूठी FIR करवाने के जुर्म में गिरफ्तार भी कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को ज्ञात हुआ कि महिला के साथ एक पूरा सेक्सटॉरशन का गैंग शामिल है जिसके सदस्य बेक़सूर लोगों को टारगेट बना कर उन्हें लूटने, या पैसा ऐठने, के मकसद से उन पर झूठे रेप केस दर्ज करवाते थे। महिला के पास से एक जाली आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *