दिल्ली में पूर्णतः लॉकडाउन होने की योजना नहीं
पिछले आकारों के विश्लेषण को देखकर आज 22,000 मामले दर्ज होने की उम्मीद: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 09 जनवरी (दिल्ली क्राउन): दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। जैसे वीकेंड लॉकडाउन और दुकानों का ऑड-इवन लेकिन पूर्णतः लॉकडॉउन अभी नहीं हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड -19 मामलों में तेजी के मद्देनजर फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिबंध होंगे ताकि आजीविका प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि “हम लॉकडाउन नहीं करना चाहते हैं। अगर आप मास्क पहनेंगे तो हम नहीं करेंगे। अभी तक तालाबंदी का कोई इरादा नहीं है।”
शनिवार को 20,181 लोगों की कोविड पॉजिटिव रिजल्ट आई है , जिसमें रोजाना पॉजिटिव रेट 19.60 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली ने अब तक ओमिक्रोन प्रकार के 513 मामलों की पहचान की है और केवल 57 मरीज ही ठीक हुए हैं।
कई अन्य प्रतिबंधों के अलावा, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में रात और वीकेंड कर्फ्यू है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को लगभग 22,000 मामले दर्ज होने की उम्मीद है। “बढ़ते मामले चिंताजनक हैं, लेकिन हमें डरने की जरूरत नहीं है। मैं पिछली लहर के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद ऐसा कह रहा हूं।