घूमनहेड़ा वार्ड के आश्रम में समाजसेवी ने बांटे कपड़े

घूमनहेड़ा वार्ड के आश्रम में समाजसेवी ने बांटे कपड़े
नई दिल्ली, नवंबर 24 (दिल्ली क्राउन): दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में शिकारपुर गांव में स्थित “विवेकानंद अनाथालय” में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष कश्यप ने बच्चों को यूनिफॉर्म बांटी।सुभाष कश्यप समय समय पर इस आश्रम में बच्चों के लिए किताबें, कपड़े, खाने पीने जैसी चीज़ों में अपना योगदान देते रहते हैं।
कोरोना काल के दौरान भी कश्यप ने नजफगढ़ के आसपास के गांवों में राशन और जरूरतमंद सामग्री लोगों तक पहुंचाई थी। उन्होंने बताया कि आश्रम के बच्चे काफी होनहार हैं व आपस में पारिवारिक माहौल बनाकर रखते हैं।
आश्रम के प्रधान नरेश, जो कि शिकारपुर गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि आश्रम पिछले 30 वर्षों से चल रहा है और वह इस आश्रम को चलाने में सरकार से कोई योगदान नहीं लेते। बल्कि लोग अपनी मर्जी से दान देते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आश्रम को चलाने में उतार-चढाव तो बहुत आए लेकिन उसके बावजूद भी बच्चों के पालन पोषण में कोई कमी नही हुई।बच्चों के खाने पीने के लिए उनके गांव से सब्जी फल व अनाज मिल जाते हैं। उन्होंने आश्रम में मिले योगदान के लिए सुभाष कश्यप का आभार व्यक्त किया।