477 करोड़ रूपए में से नजफगढ़ APMC के लिए सिर्फ 5 करोड़

477 करोड़ रूपए में से नजफगढ़ APMC के लिए सिर्फ 5 करोड़
आज़ादपुर मंडी के पास “किसान-भवन” अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा
नई दिल्ली, अप्रैल 15 (दिल्ली क्राउन): दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद राजधानी में कृषि, फल व सब्ज़ी मंडियों के विकास हेतु 477 करोड़ रूपए आवंटित करने की घोषणा की, जिसमें से सबसे कम 5 करोड़ रूपए नजफगढ़ APMC के विकास हेतु दिए गए।
सबसे ज्यादा 175 करोड़ रूपए आज़ादपुर मंडी के विकास के लिए आवंटित किये गए हैं।
इसके अलावा 5 करोड़ रूपए की लागत से आज़ादपुर मंडी के पास एक “किसान-भवन” बनाया जाएगा जिसमे दूर-दराज से आये किसान आराम कर सकेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह किसान भवन एक दम होटल की तरह होगा जहाँ अन्य राज्यों से आये किसान रात गुजार सकेंगे। फिलहाल उनके लिए दिल्ली में ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
करीब 13.34 करोड़ रूपए ग़ाज़ीपुर फल-सब्ज़ी मंडी को विकसित करने के लिए आवंटित किये गए हैं और करीब 14 करोड़ रूपए ग़ाज़ीपुर में FP & EMC के लिए आवंटित किये गए हैं।
नरेला APMC के लिए 45 करोड़ रूपए, और करीब 19 करोड़ केशोपुर APMC के लिए रखे गए हैं। करीब 174 करोड़ रूपए दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के लिए आवंटित किये गए हैं।
इसके अलावा 8 करोड़ रूपए राष्ट्रीय राजधानी में एक नयी फूल मंडी बनाने के लिए आवंटित किये गए हैं।
दिल्ली में स्थित मंडियों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CCTV कैमरे लगाए जायेंगे। इसका प्रावधान भी मंडियों के लिए बजट में रखा गया है।