दिल्ली में लागू होगा Odd-Even फार्मूला

दिल्ली में लागू होगा Odd-Even फार्मूला
दसवीं तक के स्कूल कल से बन्द
दिल्ली क्राउन ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदुषण के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि कल, यानी मंगलवार (नवंबर 7), से दसवीं तक के स्कूल बन्द रहेंगे और दिवाली के अगले दिन, यानी नवंबर 13, से एक हफ्ते के लिए Odd-Even फार्मूला लागू किया जाएगा।
ये फैसले आज दिल्ली सरकार कि एक अहम बैठक में लिए गए।
जानकारी देते हुए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए सभी निर्माण कार्य व तोड़फोड़ कार्य तत्काल प्रभाव से बन्द रहेंगे। और, दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल के ट्रकों पर पाबंदी रहेगी। जरुरी सामन को लाने-ले जाने के लिए CNG जैसे साफ़ ईंधन पर चलने वाले ट्रकों को ही दिल्ली में चलने की अनुमति रहेगी।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ओवरआल AQI 450 के आसपास रही है, जो कि, गोपाल राय के अनुसार आगे आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। कुछ इलाकों में तो यह आंकड़ा 600 के पार रिकॉर्ड किया गया।
करीब एक हफ्ते से दिल्ली में धुंए की चादर सी दिल्ली में देखि गयी है। “इसको गंभीरता से लेते हुए आज ये कड़े फैसले लिए गए हैं,” मंत्री गोपाल राय ने पत्रकारों को बताया।
शेष जानकारी अभी बाकी है।