अब दिल्ली की जनता चलाएगी MCD: केजरीवाल

अब दिल्ली की जनता चलाएगी MCD: केजरीवाल
RWAs को दिया जायेगा “मिनी पार्षद” का स्टेटस
दिल्ली क्राउन
नई दिल्ली, नवंबर 29: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज (मंगलवार को) घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली की जनता ही MCD को चलाएगी।
मौजूदा निगम चुनाव के चलते केजरीवाल ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) का बहुमत MCD में आने वाला है, और निगम में “आप” की सरकार बनते ही एक नई स्कीम – “जनता चलाएगी MCD स्कीम” – लांच की जायेगी जिसके तहत RWAs को “मिनी पार्षद” का स्टेटस दिया जाएगा।
केजरीवाल ने आगे कहा कि – “जनता के काम करवाने के लिए दिल्ली सरकार पैसा देगी। “इसका मक़सद दिल्ली की सत्ता जनता के हाथों में देना है, और जनता को दिल्ली का मालिक बनाना है। सत्ता सीधे जनता के हाथों में दी जायेगी। दिल्ली का हर व्यक्ति मुख्यमंत्री होगा। जनता को अपने काम करवाने के लिए किसी नेता के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। RWAs का दफ्तर चलाने के लिए भी पैसा सरकार देगी। RWAs के पास वो सारी ताकत होगी जो जनता के काम करवाने के लिए चाहिए होती है। RWAs का सही मायने में सशक्तिकरण किया जाएगा।”
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से यह भी अपील की कि MCD में सारी 250 की 250 सीटें “आप” की आनी चाहिए, “वरना अगर किसी अन्य पार्टी का पार्षद चुन लिया गया तो वह RWAs के कामों में अड़चन पैदा करेगा।”
एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उनको पक्का भरोसा है कि 7 दिसंबर को आने वाले चुनावी नतीजों में “आप” की कम से कम 230 सीटें आएँगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों का बताया की भाजपा ने अपने सात प्रदेशों के मुख्य-मंत्री, एक उप-मुख्यमंत्री और 17 केंद्रीय-मंत्री दिल्ली के नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतार रखे हैं, लेकिन ये सभी लोग पिछले 15 सालों में दिल्ली नगर निगम में किया हुआ एक भी काम नहीं गिनवा पा रहे हैं।
“दिल्ली की जनता इस बार पॉजिटिव माइंडसेट से वोट करेगी,” बोले केजरीवाल।