बाहुबली डी.पी. यादव का दावा भाजपा से चल रही बात, सहसवान से लड़ेंगे चुनाव

बाहुबली डी.पी. यादव का दावा भाजपा से चल रही बात, सहसवान से लड़ेंगे चुनाव

बाहुबली डी.पी. यादव का दावा भाजपा से चल रही बात, सहसवान से लड़ेंगे चुनाव

महेंद्र भाटी हत्याकांड से बरी होने के बाद ठोक रहे हैं राजनितिक ताल

नई दिल्ली, 07 जनवरी, (दिल्ली क्राउन): महेंद्र भाटी हत्याकांड से बरी होने के बाद पूर्व सांसद और विधायक डी.पी. यादव राजनीति में तेजी से सक्रियता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी भाजपा में बात चल रही है।

“अगर मौका मिलता है तो सहसवान विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देंगे”।

डी.पी. यादव बृहस्पतिवार को बदाऊं जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि सहसवान सीट से उनके परिवार के ही पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव भी दावेदारी कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि “दावेदारी तो कोई भी कर सकता है”।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को वह अपने समर्थकों से मिलकर उनकी राय लेंगे। भाजपा से जो बात चल रही है उस पर तीन से चार दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।

डी.पी. के भाजपा में आने या फिर उनका भाजपा से समझौता होने पर सहसवान सीट पर राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि अगर डी.पी. यादव सहसवान से दावेदारी करेंगे तो जितेंद्र यादव और पूनम यादव कदम पीछे खींच सकते हैं।

वैसे आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि उनके इस बात में कितनी सच्चाई है क्योंकि भाजपा एक बार पहले भी डीपी यादव को अपने पार्टी में शामिल कर चुकी है और मीडिया में बखेड़ा खड़ा होने के बाद दूसरे दिन ही उनको पार्टी से निकाल भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *