दिल्ली निगम चुनाव 2022: लगभग 25,000 मतदान बूथ बनाये जाएंगे

दिल्ली निगम चुनाव 2022: लगभग 25,000 मतदान बूथ बनाये जाएंगे

दिल्ली निगम चुनाव 2022: लगभग 25,000 मतदान बूथ बनाये जाएंगे

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने लिया फैसला

पंकज पत्रकार

नई दिल्ली, जनवरी २६ (दिल्ली क्राउन): कोरोना महामारी के मद्देनज़र अप्रैल में होने वाले दिल्ली निगम चुनाव के लिए राजधानी में करीब 25,000 मतदान बूथ बनाये जाएंगे, यह जानकारी दिल्ली चुनाव आयोग के अधिकारी ने दिल्ली क्राउन को दी।

2 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में करीब 14,000 पोलिंग बूथ बनाये गए थे, एक बूथ प्रति 1500 मतदातों के लिए।

इस बार महामारी के चलते सोशल डिस्टन्सिंग सुनिश्चित करने लिए एक बूथ पर सिर्फ 1000 मतदाता ही होंगे।

निगम चुनाव को सफल बनाने के लिए 140 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है।

दिल्ली में फिलहाल करीब एक करोड़ 48 लाख 99 हजार 159 मतदाता हैं। मतदान करवाने के लिए हर एक बूथ पर, पुलिस के अलावा, 5-6 अधिकारियों की तैनाती होती है। इस हिसाब से कुल मिला कर 125,000 सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी ड्यूटी के लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर करीब एक लाख 30 कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

दिल्ली सरकार के विभागों से करीब 80 हजार कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। वहीं करीब 50 हजार कर्मचारी केंद्र सरकार के विभागों से चुनावी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली के मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *