दिल्ली भाजपा मुख्यालय के 42 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए

भाजपा के नए प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी बड़ी बैठक से पहले कर्मचारियों का कोविड टेस्ट होगा

नई दिल्ली, 12 जनवरी (दिल्ली क्राउन): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के 42 कर्मचारी कोविड ​​​​टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक कोविड टेस्ट किया गया, जिसके बाद 42 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए।

सूत्रों ने बताया कि संक्रमित लोगों में कई सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। सूत्रों ने आगे बताया कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया।भाजपा मुख्यालय में एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है, जहां किसी भी बड़ी बैठक से पहले सभी कर्मचारियों का COVID-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा।एक भाजपा अधिकारी के हवाले से बताया गया कि “केवल कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगे लोग ही मुख्यालय में आ रहे हैं।

“कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।

ज्ञात हो कि कल भाजपा प्रमुख जे.पी नड्डा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि “शुरुआती लक्षणों को देखने के बाद मैंने अपना COVID-19 टेस्ट कराया जिसमें मेरी रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मैं अब ठीक महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर, मैंने खुद को अलग कर लिया है। वे सभी जो पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से अनुरोध किया जाता है कि वे अपना परीक्षण करवा लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *