दिल्ली भाजपा का “आप” कार्यालय पर प्रदर्शन

डीजल 15 रुपए प्रति लीटर तक काम करने की मांग
नई दिल्ली, 6 दिसंबर (दिल्ली क्राउन): दिल्ली आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा किसान मोर्चा के तरफ से किया जा रहा प्रचंड प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पहुंचे भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी। प्रदशन दिल्ली सरकार से डीजल की कीमत को कम करने के लिए किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है की केजरीवाल सरकार डीजल पर 15 रुपए प्रति लीटर तक कम करे। उनका कहना है कि पेट्रोल की कीमत को कम करके जनता को चुप कराया जा रहा है, जबकि डीजल की कीमत में कोई गिरावट नही आई है।

प्रदर्शन के साथ साथ राजनीतिक सियासत भी तेज है। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा केजरीवाल सरकार पर निरंतर आरोप लगा रही है। साथ ही साथ अब प्रदर्शन कर “केजरीवाल सरकार शर्म करो, दिल्ली सरकार हाय हाय! के नारे भी लगा रही है।”