दिल्ली के नांगलोई इलाके में सिलेंडर फटने से चार लोग घायल

इससे पहले रविवार को दिल्ली के आजादपुर में आग लगने से 17 लोग घायल हो गए थे

नई दिल्ली, नवंबर 15(दिल्ली क्राउन): राजधानी दिल्ली के नांगलोई में सोमवार सुबह एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जानकारी के अनुसार नांगलोई में लक्ष्मी पार्क क्षेत्र के मकान नंबर बी-65 में ये घटना हुई। आग से चार लोगों के झुलसने की खबर है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर के लोग घायल हो गए। जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

जिसमे द्रोण जिसकी उम्र 40 वर्ष है 75% जल चुका है, जिसकी हालत काफी गंभीर है द्रोण की पत्नी जिसकी उम्र 30 साल है 40% तक जल चुकी है। द्रोण का बेटा 12 साल का 20% जला है जबकि बेटी जो 18 साल की है वो भी 20% जली है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की यह दूसरी घटना है। यह घटना शहर के आजादपुर इलाके की एक झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में 17 लोगों के घायल होने के ठीक एक दिन बाद आई। 

आजादपुर की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, हालांकि जिस कमरे में यह घटना हुई वह पूरी तरह से जल कर राख हो गया। अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर घरेलू सामान जल कर राख हो गया।

विस्फोट में घायल हुए लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों का मध्य और बाहरी दिल्ली के लोक नायक, राम मनोहर लोहिया और बाबू जगजीवन राम अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *