अकाशवाणी भवन में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला के सहकर्मी ने किया रेप
नई दिल्ली, 16 दिसंबर (दिल्ली क्राउन): राजधानी दिल्ली के आकाशवाणी भवन में महिला के साथ हुए दुष्कर्म ने एक बार फिर से दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है। सांसद भवन से कुछ दूरी पर स्थित आकाशवाणी भवन में कार्यरत एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला के साथ आरोपी हेमंत भी आकाशवाणी भवन में काम करता था, आरोपी ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने संसद मार्ग थाना पुलिस में बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उसने कहा की आरोपी से उसकी जान पहचान 2020 में हुई थी और कुछ दिनों के बाद वो अच्छे दोस्त बन गए फिर आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
नई दिल्ली संसद मार्ग थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को कहीं और शादी भी कर ली है। पीड़ित महिला की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दुष्कर्म व धमकाने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की काउसलिंग भी कराई है। इस घटना के बाद से वह सदमे में है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुखर्जी नगर का निवासी है और मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है। एक पुलिस अधिकारी ने
बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी जल्द ही उसके सीनियर अधिकारियों को दी जाएगी और जल्द ही मामले की जांच की जायेगी।